Prabhat Times
जालंधर। (Fired Kirat Jeweller Jalandhar) महानगर जांलधर में एक बार फिर गोली चली है। गोली चलने की घटना जालंधर के जी.टी. रोड़ पर स्थित किरत ज्यूलर के बाहर हुई है। किरत ज्यूलर के सिक्योरिटी गार्ड से चली गोली नज़दीक खड़ी मारूति स्विफ्ट कार में लगी। बताया जा रहा है कि गली अचानक चली। गोली चलने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक जी.टी. रोड़ पर स्थित कीरत ज्यूलर के बाहर अचानक जोरदार धमाका हुआ। बाजार में हड़कंप मच गया। जब लोग कीरत ज्यूलर के बाहर पहुंचे तो देखा कि मारूति स्विफ्ट कार के अगले हिस्से में लगी। लेकिन घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही सबकुछ शांत कर दिया गया। मौके पर किरत ज्यूलर के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह ज्यूलर शॉप के बाहर बैठा अपनी दोनाली बंदूक साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। गोली सीधे नज़दीक ही पार्किंग में खड़ी दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार में लगी। हालांकि बाजार अभी शुरू हुआ था तो भीड़ कम थी। खुशकिस्मती से घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। किरत ज्यूलर के मालिक तेजिन्द्र सिंह के बेटे साहिल ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गुरमेल सिंह से अचानक गोली चली। कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस में नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें