Prabhat Times
अमृतसर। (firing on big boss fame shahnaz gill father in amritsar) पंजाबी अदाकारा व बिग बास फेम अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ सुख पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी। घटना के समय वह अपने चालक के साथ घर लौटे रहे थे। दोनों ने किसी तरह गोलियों से बचाव किया। जंडियाला थाने के अधीन पड़ते पडे गांव में हुई घटना के बाद इलाके में काफी दहशत है। घटना शनिवार रात आठ बजे की है। बता दें, संतोख सिंह दो दिन पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए थे। मामले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एफआइआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सारे घटनाक्रम को लेकर कई क्लू सामने आए हैं, जिन पर जांच करवाई जा रही है।
उधर, संतोख सिंह ने बताया कि अगर पुलिस ने आरोपितों का जल्द पता नहीं लगाया तो वह पुलिस का घेराव करेंगे। संतोख सिंह ने बताया कि अगस्त महीने में भी उन पर हमला किया गया था। पीड़ित ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने ड्राइवर के साथ किसी काम से बाहर गए थे और रात 8 बजे जंडियाला गुरु एक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां उनकी कार पर लगी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
उल्लेखनीय है कि संतोख सिंह ने कुछ दिन पहले ही भाजपा शामिल हुए थे। संतोख सिंह पहले भी विधानसभा व लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अब वह भाजपा में शामिल होकर खडूर साहिब के विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने यह इच्छा जताई। पुलिस हमले को राजनीति से प्रेरित मानकर भी चल रही है।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें