Prabhat Times
कपूरथला। (Firing again during kabaddi match, 2 injured) पंजाब में फायरिंग की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। कपूरथला के गांव बुट्ट में एक बार फिर कबड्डी मैच के दौरान फायरिंग हुई है।
फायरिंग में 2 खिलाड़ियों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव बुट्ट में कबड्डी मैच चल रहा था। जिसमें दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया और फायरिंग हो गई।
फायरिंग में 2 नौजवान बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला दाखिल करवाया गया है।
इस दौरान अमनदीप सिंह पुत्र लहिंबर सिंह निवासी गांव तलवन, जालंधर और विसाखा सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई।
इसके बाद अमनदीप सिंह के साथ उसके साथियों ने विसाखा सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
इस दौरान विसाखा सिंह के साथ अमनदीप सिंह को भी गोली लग गई, जिस कारण दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटना संबंधी कुछ युवको को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें