Prabhat Times
फरीदकोट। (Faridkot Firing) पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर है। दिन निकलते ही फरीदकोट के गुरूनानक कालोनी में नगर कौंसिल में बिजली ठेकेदार ने अपनी पत्नी तथा दो बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में ठेकेदार करण कटारिया के मासूम बच्चों की मौत हो गई है तथा करण व उसकी पत्नी की हालात गंभीर बनी हुई है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक करण कटारिया नगर कौंसिल में बिजली ठेकेदार है। पुलिस के मुताबिक तड़कसार पड़ौसियों ने करण के घर से गोली चलने की आवाज सुनी। जब लोग वहां पहुंचे तो सनसनीखेज घटना से सिहर उठे।
करण उसकी पत्नी व दो मासूम बच्चे खून से लथपथ प़डे थे। सूचना पुलिस को दी गई। घायल करण व उसकी पत्नी की हालात गंभीर बनी हुई है जबकि दंपत्ति के 6 वर्षीय बेटा तथा 3 वर्षीय बेटी को मृत करार दिया गया है।
कहा जा रहा है कि इस वारदात को करण ने अपनी लाईसैंसी रिवाल्वर से अंजाम दिया। करण को डी.एम.सी. लुधियाना रैफर किया गया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम 38 वर्षीय करण कटारिया ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सुसाईड नोट भी बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस समय घटना घटित हुई उस समय दोनों बच्चे व पत्नी बेड पर सो रहे थे, बेटा, बेटी व पत्नी को एक-एक गोली मारने के बाद करण कटारिया ने खुद को भी अपनी रिवाल्वर से एक गोली मारी है, जिससे उसकी भी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, परंतु पत्नी के बारे में कहा जा रहा है उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
ये भी पढ़ें