Prabhat Times

जालंधर। (Firing in Shiv nagar jalandhar 3 death) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। कमिश्नरेट जालंधर के थाना नम्बर 1 के अंर्तगत आते शिव नगर में तीन लोगों की हत्या की सूचना है।
पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी, सास व ससुर की हत्या कर दी है।
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पता चला है कि पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक सुनील को हिरासत में लिया है। पता चला है कि सुनील सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसने अपने लाईसैंसी वैपन से वारदात को अंजाम दिया है।
पता चला है कि पुलिस ने मौके से सुनील को हिरासत में लिया है और वैपन भी ज़ब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुनील का अपने ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घर में रोजाना विवाद होता था। युवक की पत्नी के माता पिता भी नज़दीक रहते हैं। वे अक्सर सैर करते समय बेटी से मिलने आ जाते थे।
आज रात भी वे घर आए तो सुनील का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सुनील ने अपने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। जिसमे बुर्जुग सास ससुर व पत्नी की मौत हो गई। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुनील की तीसरी शादी है। पहले भी दो पत्नियों को भगा चुका है। मोहल्लावासियों के मुताबिक सुनील का पहले भी अपनी पहली पत्नियों के साथ विवाद रहता था।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें