Prabhat Times

जालंधर। (Firing incident jalandhar ASI Death) महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। बीती रात ए.सी.पी. नार्थ सुखजिन्द्र सिंह के ड्राईवर ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह की गोली लगने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टि में मामला सुसाईड का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह ए.सी.पी. नार्थ सुखजिन्द्र सिंह के साथ बतौर ड्राईवर तैनात था। बीती रात ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। ये घटना एसीपी नार्थ के घर के निकट ही हुई। बताया जा रहा है कि थानेदार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है।
थाना नम्बर 7 के अधीन पढ़ते गढ़ा ईलाके में तड़कसार गोली चलने की घटना में ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह वासी शेरपुर शेखां, लम्मा पिंड की मृत्यु हुई है। सूचना मिलते ही एसीपी गुरप्रीत सिंह, थाना नम्बर 6 के एस.एच.ओ. राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे हैं।
थाना नम्बर 7 के एस.एच.ओ. राजेश शर्मा ने बताया कि ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह बतौर ड्राईवर एसीपी नार्थ के साथ तैनात था। बीती रात लगभग 12 बजे डियूटी ऑफ होने के पश्चात वह घर के लिए निकला, लेकिन एसीपी नार्थ के घर के बाहर ही उसने खुद को गोली मार ली। मौके पर ही ए.एस.आई. की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि ए.एस.आई. ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनो से बात की जा रही है। जांच में घटना के कारणों का पता चलेगा।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें