Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर महानगर जालंधर से हैं। जालंधर के गोपाल नगर में सरेराह स्वीट शॉप के बाहर पूर्व पार्षद तथा मिक्की अपहरणकांड में नामजद रहे सुखमीत सिंह डिप्टी को गोली मार दी गई है। गोली सुखमीत डिप्टी के सिर में लगी है। लगभग आधे घण्टे बाद सुखमीत डिप्टी को सत्यम अस्पताल में मृत करार दिया गया।
जानकारी मिली है कि सुखमीत डिप्टी वर्कशाप चौक से गोपाल नगर जाते रास्ते पर स्थित स्वीट शॉप के बाहर मौजूद था कि इसी दौरान एक कार में आए चार युवकों ने फायरिंग कर दी। सुखमीत डिप्टी वहीं गिर गया। सुखमीत डिप्टी को तुरंत सत्यम अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सुखमीत डिप्टी पर कई फायर हुए हैं। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने मौके से लगभग 10 खोल बरामद किए हैं।
बता दें कि सुखमीत डिप्टी जालंधर के बहुचर्चित मिक्की अपहरणकांड में नामजद किया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही वे पैरोल पर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि मिक्की अपहरणकांड में सुखमीत डिप्टी की सजा पूरी हो गई थी। 

ये भी पढ़ें