Prabhat Times
जालधर। निकटवर्ती कस्बा लांबडा में गोली चलने की सूचना है। मंगलवार रात नूरपूर के बाद लांबड़ा के गांव सफीपुर में गोली चलने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि एक धार्मिक स्थल के बाहर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद गोली चल गई। एक व्यक्ति के गोली लगी है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
थाना लांबड़ा के जांच अधिकारी सुखविन्द्रपाल सिंह मुल्तानी ने बताया की गोली चलने की घटना की जांच की जा रही है। गोली लगने से गांव अली चक्क निवासी हरप्रीत सिंह के लगी है। जबकि गोली चलाने का आरोप अली चक्क निवासी मनविन्द्र सिंह पर लगा है। जांच अधिकारी सुखविन्द्रपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल गांव शफीपुर के निकट क्रासिंग को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
पता चला है कि हरप्रीत आल्टो कार में जा रहा था और मनविन्द्र बलैरो गाड़ी में था। रास्ता मांगने पर हुआ विवाद की नौबत फायरिंग तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोनो पक्ष रिश्तेदार भी हैं।
ये भी पढ़ें