Prabhat Times
जालंधर। (PAP Complex firing) महानगर जालंधर से बड़ी वारदात सामने आई है। पता चला है कि सुरक्षा के लिहाज़ से अति सुरक्षित पी.ए.पी. कांपलैक्स में गोली चली है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से पी.ए.पी. के ए.एस.आई. परमजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। पी.ए.पी. में गोली चलने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। पी.ए.पी. के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
बता दें कि ए.एस.आई. परमजीत सिंह पी.ए.पी. के गेट नंबर 3 पर डियूटी पर  तैनात था कि अचानक गोली चलने के धमाके से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि गोली ए.एस.आई. परमजीत सिंह की आंख पर लगी। ए.एस.आई. की मौके पर ही मौत हो गई।
ए.सी.पी. मेजर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोली किन परस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है। ए.सी.पी. कैंट मेजर सिंह का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आए है कि हादसा अचानक हुआ। ए.एस.आई. की 6 बजे डियूटी खत्म हुई थी। वे अपने इंचार्ज के साथ बात कर रहा था कि अचानक कार्बाईन गिरी और गोली चल गई। जिससे उसकी मौत हुई।
बता दें कि कुछ माह पहले भी पी.ए.पी. में ही एक कर्मचारी ने डियूटी के दौरान आत्महत्या कर ली थी।
ये भी पढ़ें