Prabhat Times
जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर है। दिन निकलते ही कुछ लोगों ने फायरिंग करके धार्मिक स्थल के पुजारी और एक महिला की बुरी तरह से घायल कर दिया है। दोनो घायलों को डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना दाखिल करवाया गया है। पुजारी और महिला के गोलियां लगी है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर देहात के फिल्लौर के गांव भागसिंह पुरा में सुबह स्थित धार्मिक स्थल में घुसकर कुछ लोगों ने पुजारी पर गोलियों की बौछार कर दी। फायरिंग में पुजारी संत ज्ञान मुनी बुरी तरह से घायल हो गए। इसी बीच धार्मिक स्थल पर मौजूद लड़की सिमरन ने बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी गोली चला दी।
बड़ी घटना में पुजारी और लड़की दोनो घायल है। सूचना मिलते ही जालंधर देहात के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। दोनो घायलों को डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक पुजारी के तीन गोलियां लगी हैं जबकि लड़की दो गोलियां लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस धार्मिक स्थल की स्थापना पुजारी ने कुछ साल पहले ही की थी। फिलहाल घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें