Prabhat Times
तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में गुरुवार को 20 से ज्यादा लोगों ने विशाल मेगा मार्ट (vishal mega mart) पर हमला किया है। घटना SSP ध्रुमन निंबले के आवास के एकदम सामने की है। बताया जा रहा है कि बदमाश बंदूकें और हथियार लेकर शहर के विशाल मेगा मार्ट पहुंचे और यहां तोड़फोड़ करते हुए गोलियां चलाई।
हमलावरों ने सामान भी बर्बाद कर दिए। घटना में किसी के जख्मी होने की अभी खबर नहीं है। फिलहाल घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। तरनतारन शहर के बीचों-बीच SSP आवास के ठीक सामने कुछ ही दिन पहले विशाल मेगा मार्ट की नई शॉप खुली है।
यहां गुरुवार शाम को मामूली तकरार के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। विवाद किसके बीच और क्यों हुई, यह अभी साफ नहीं है। 20 से ज्यादा की संख्या में बताए जा रहे अज्ञात लोगों ने शोरूम के शीशे भी तोड़ दिए।
घटना की सूचना मिलते ही DSP सुच्चा सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CCTV कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर घटना को लेकर शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें