Prabhat Times
चंडीगढ़। स्टूडेट्स ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चंडीगढ़ पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल गुरलाल बराड़ की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि बीती रात गुरलाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब के बाहर अपनी कार में बैठा हुआ था।
तभी वहां तीन युवकों आए और गुरलाल पर 7 गोलियां चलाई, लेकिन गुरलाल को तीन ही गोलियां लगी।
घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुरलाल को पीजीआइ में भर्ती करवाया,जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों के बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आरोपित की वाहन से वहां पर आए थे।

चंडीगढ़ पुलिस का वांटेड और गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी था गुरलाल

पुलिस जांच में पता चला है कि गुरलाल का नाम चंडीगढ़ पुलिस की वांटेड लिस्ट में है।
इंडस्ट्रियल एरिया के ही एक क्लब में लड़कियों के दो ग्रुप में झगड़ा हो गया था। एक ग्रुप की लड़कियां गुरलाल की पहचान वाली थी।
इसके बाद गुरलाल ने दूसरे ग्रुप की लड़कियों पर पिस्टल तान दी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। तब से गुरलाल वांटेड लिस्ट में था।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि गुरलाल का जब सोशल एकाउंट चेक किया तो उसमें मालूम हुआ कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था गुरलाल

वर्ष 2015 में गुरलाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से सोपू की तरफ से चुनाव लड़ा था। शनिवार देर रात वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब में किसी जानकार की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था।
रात करीब 12:30 बजे जब क्लब के बाहर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा था तभी वहां तीन युवक आए और गुरलाल पर फायरिंग कर दी।
वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर:जालंधर Police Line में गोली चलने से ASI की मौत
नवजोत सिद्धू एक बार फिर ‘रन-आऊट’!, नहीं मिली इस सूचि में जगह