Prabhat Times
जालंधर। दिवाली की रात जालंधर के संगत सिंह नगर ईलाके में फायरिंग की सूचना है। पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हत्या के मामले में जेल में बंद कालू के घर जाकर फायरिंग की।
फायरिंग में कालू की मां रानी व पिता बाल बाल बच गए। थाना नंबर 2 की पुलिस ने घटना संबंधी केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक बीते साल संगत सिंह नगर में जस्सा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जस्सा हत्याकांड में पुलिस ने ईलाके के ही रहने वाले कालू को गिरफ्तार किया। मामला अदालत में लंबित है।
शुक्रवार आधी रात करीब 1 बजे संगत सिंह नगर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
थाना नंबर 1 के ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने बताया कि संगत सिंह नगर निवासी कालू की मां रानी ने बताया कि आधी रात के समय उनके घर का गेट किसी ने खटखटाया।
उन्होने गेट तो नहीं खोला, लेकिन पूछने पर दूसरी तरफ से युवक ने बताया कि वे उनके बेटे का दोस्त है।
शक होने पर उन्होने गेट नहीं खोला और वे छत पर जाकर देखा तो इसी दौरान गेट के बाहर खड़े युवक ने फायरिंग शुरू कर दी।
ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान 2 खोल बरामद किए गए हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि महिला रानी के ब्यानों पर प्रिंस उर्फ बिल्ला वासी तिलक नगर, गुरप्रीत गोपी तथा प्रिंस रंधावा के खिलाफ केस हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
प्रिंस रंधावा और गोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बिल्ला की तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रिंस रंधावा बीते साल मारे गए जस्सा का भांजा है। मामले की जांच की जा रही है।

कमिश्नरेट पुलिस को मिली सफलता, पकड़े कई अपराधी, हथियार बरामद

संगत सिंह नगर में हुई फायरिंग की घटना के बाद से कमिश्नरेट जालंधर पुलिस एक बार फिर एक्टिव है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर सी.आई.ए. स्टाफ और थाना नंबर 5 की पुलिस ने कई जगहों पर रेड की।
सूत्रों ने बताया कि दोनो टीमों ने शहर से अपराधिक प्रवृत्ति के कई युवकों को हिरासत में लिया है। पता चला है कि थाना नंबर 5 की पुलिस ने बस्तीयात ईलाके से एक युवक को हिरासत में लिया है।
सूत्रों का कहना है कि ज्वाईंट आप्रेशन के दौरान कई जगहों से हिरासत में लिए गए अपराधियों से असला भी बरामद हुआ है।
फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तारी और बरामदगी के बारे में खुलासा नहीं कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस का आप्रेशन जारी है।
संभावना है कि सोमवार तक पुलिस कई और अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामद करने के पश्चात इस बड़ी बरामदगी के बारे में जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।