Prabhat Times
फगवाड़ा। जालंधर के बाद आज फगवाड़ा पुलिस ने गैस सिलैंडरो के लेकर चल रहे गौरखधंधे का पर्दाफाश किया है। फगवाड़ा पुलिस तथा फूड सप्लाई विभाग के ज्वाईट रेड के दौरान फगवाड़ा के खोथड़ा रोड़ पर स्थित दो गोदामों में छापेमारी की है।
दोनो गोदाम में भारी मैात्रा में गैस सिलैंडर बरामद किए गए हैं। एक गोदाम में कमर्शियल सिलैंडर तथा दूसरे गोदाम में बंद कमरो में स्टाक किए गए गैस सिलैंडर बरामद किए गए हैं। दूसरे गोदाम में बरामद गैस सिलैंडरो पर दूसरी कंपनियों की सील लगी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि दो दिन पहले जालंधर में थाना नंबर 1 की पुलिस ने गैस सिलैंडरो से लद्दा टैंपू बरामद किया था। जिसमें आई.ओ.सी., बी.पी.सी., एच.पी.सी. के गैस सिलैंडर मिले थे। इन गैस सिलैंडरों पर दूसरी कंपनी की सील लगी हुई थी।
थाना नंबर 1 का पुलिस की जांच अभी की जा रही है। इसी बीच आज दोपहर फगवाड़ा के सिटी थाना के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी दमन सैनी ने गुप्त सूचना के आधार पर फगवाड़ा के खोथड़ा रोड़ स्थित दो गोदाम में छापेमारी की
एक गोदाम में नीले कमर्शियल सिलैंडरो की खेप मिली। जिसमें कुछ भरे हुए थे। ये सिलैंडर टैंपू व टाटा 407 में लद्दे थे। इसी बीच खोथड़ा रोड़ पर रेलवे फाटक के निकट एक गोदाम में सर्च की।
दूसरे गोदाम में एक साथ बने तीन तालाबंद कमरों की जब जांच की गई तो उसमें से सैंकड़ो सिलैंडर बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक उक्त गोदाम से बरामद किए गए सिलैंडरो पर दूसरी कंपनी की सीलें लगी हई थी। बरामद किए गए नीले सिलैंडर पर पीले रंग की सील लगी हुई थी। पुलिस द्वारा फिलहाल दोनो गोदाम सील करके जांच वैरीफाई किया जा रहा है।
देर शाम थाना सिटी के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह ने बताया कि दोनो गोदाम पर सर्च हई है। एक गोदाम तो थाना सिटी के एरिया में है तथा दूसरा गोदाम जिला नवांशहर के थाना बहराम के क्षेत्राधिकार में आता है।
इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में गैस सिलैंडरो की स्टोरेज अवैध है। जांच के पश्चात ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि थाना बहराम की पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचित किया जा रहा है।