Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी घटना सामने आई है। जालंधर के बी.एम.सी. चौक (BMC Chowk) फ्लाई ओवर से एक लड़की ने छलांग लगा दी। युवती तो गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया है।
युवती का कहना है कि कुछ दिनों से कुछ युवक उसे तंग करते थे। जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक आज शाम के समय युवती बी.एम.सी. चौक फ्लाई ओवर पर पैदल ही गई और उसने छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगाते ही चौक में अफरा तफरी मच गई। वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों व लोगों ने युवती को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया।
युवती जालंधर के कबीर नगर की रहने वाली बताई गई है। युवती का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उसे कुछ मनचले युवक तंग कर रहे थे। उसका पीछा कर रहे थे। जिनसे परेशान होकर उसने छलांग लगा दी।
युवती का कहना है कि इस बारे में उसने किसी को फिलहाल कुछ नहीं बताया था। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक युवती की टांगो पर चोट आई है। ईलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे लड़की के भाई ने कहा कि उन्हें घटना का पता चलते वे यहां पहुंचे। उसकी बहिन को कुछ लड़के तंग कर रहे थे, इस बारे में वे कुछ नहीं जानते।
पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि लड़की के स्वस्थ होने पर ब्यान कलमबद्ध करके जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें