Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस ने जालंधर के मशहूर Glass houz बार के मालिक व उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है।
दंपत्ति पर जालंधर के व्यक्ति से 15 लाख रूपए की ठगी का आरोप है। लगभग 3 महीने पहले आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पुलिस का कहना है कि Glass houz के मालिक हैरी वालिया व उनकी पत्नी गुरप्रीत को हिरासत में लिया गया है।
थाना नंबर 6 में आरोपियों व शिकायतकर्ता पक्ष के बीच बात चल रही है। अगर आरोपियों द्वारा की गई ठगी की राशि शिकायतकर्ता को दे दी जाती है तो समझौता हो सकता है।
उसके पश्चात ही कानूनी कार्रवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक करीब 3 महीने पहले जालंधर के विनोद अरोड़ा के ब्यानों पर हैरी वालिया और गुरप्रीत के खिलाफ 15 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
आज शाम थाना नंबर 6 की पुलिस टीम ने Glass Houz बॉर में रेड करके हैरी वालिया व गुरप्रीत दोनो वासी लुधियाना को हिरासत में ले लिया।
हैरी वालिया को हिरासत में लिए जाने की खबर से जालंधर से लेकर लुधियाना तक पुलिस अधिकारियों से लेकर राजनीतिज्ञों के फोन की घंटियां बजने लगी।
बताया जाता है कि हैरी वालिया लुधियाना में एक बहुत प्रभावशाली बिज़निस मैन के करीबी है।
पता चला है कि थाना नंबर 6 में ही हैरी वालिया 15 लाख रूपए शिकायतकर्ता पक्ष को देने के लिए राज़ी हो गया है।
जिस कारण हैरी वालिया व उसकी पत्नी गुरप्रीत की गिरफ्तारी टल गई बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता विनोद अरोड़ा ने भी आरोपी पक्ष द्वारा रूपए वापस करने की बात पर समझौता होने की पुष्टि की है।
उधर, ए.सी.पी. हरिन्द्र सिंह गिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करीब तीन महीने पहले केस दर्ज किया गया था।
ए.सी.पी. हरिन्द्र सिंह ने बताया कि अगर दोनो पक्षो में समझौता हो जाता है तो पुलिस द्वारा कानूनी राय लेने के पश्चात ही अगली कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें