Prabhat Times
जालंधर। GNA के मालिक गुरिन्द्र सिंह सुसाइड कांड की पुलिस जांच में बड़ी वजह सामने आई है। करोड़ों की जायदाद के मालिक गुरिन्द्र सिंह दरअसल में “डिप्रैशन” का शिकार थे।
वे किन्ही कारणों के चलते परेशान रहते थे। “डिप्रैशन” की वजह से ही गुरिन्द्र सिंह ने तड़कसार घर में अपने विदेशी वैपन से खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने भी पीड़ित परिवार के इस ब्यान को मान कर घटना संबंधी धारा 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने मृतक का लाईसैंसी विदेशी वैपन ज़ब्त कर लिया है।
बता दें कि दिन निकलते ही जी.एन.ए. के मालिक जगदीश सिंह के इकलौते बेटे गुरिन्द्र सिंह के गोली लगने की खबर राज्य में आग की तरह फैल गई।
गुरिन्द्र सिंह को तुरंत जालंधर के रामा मंडी में स्थित जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां दोपहर के समय गुरिन्द्र सिंह ने दम तोड़ दिया।

डिप्रैशन के चलते की सुसाईड

इस हाईप्रोफाईल मामले में जालंधर देहात पुलिस के एस.एस.पी. संदीप गर्ग के निर्देशों पर एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत ढिल्लों व उनकी टीम ने गुरिन्द्र सिंह के थाना गोराया के अर्तगत आते गांव विरकां में घटनास्थल पर जाकर जांच की।
पुलिस जांच के दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि गुरिन्द्र सिंह डिप्रैशन का शिकार थे। किन्ही कारणों के चलते वे परेशान भी रहते थे। डिप्रैशन के कारण ही ये घटना हुई।
इस संबंधी संपर्क करने पर एस.पी. मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि मृतक की पत्नी के ब्यान कलमबद्ध किए गए हैं। जिसके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की गई है।
घटना के समय सभी परिजन घर पर ही थे। लेकिन आधी रात के समय जब सभी सो रहे थे तो ये घटना हुई।
एक सवाल के जवाब में एस.पी. मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि गुरिन्द्र ने अपनी विदेशी वैपन से सुसाईड की। उक्त विदेशी वैपन ज़ब्त कर लिया गया है।

तीन दिन बाद थी चचेरे भाई की शादी

गुरिन्द्र सिंह सुसाईड कांड ने एक बार फिर हाई प्रोफाईल सोसाइटी को झिंझौड़ कर रख दिया है।
एक और जहां जी.एन.ए. परिवार खुशियां मना रहा था, वहीं कुछ ही पलों में ये खुशियां मातम में बदल गई।
पता चला है कि आज से तीन दिन बाद गुरिन्द्र सिंह के चचेरे भाई जिनका ओल्ड फगवाड़ा रोड़ पुर निवास है की शादी थी।
जिसके लिए कार्यक्रम तय हो चुके थे। बताया जा रहा है कि आज भी कार्यक्रम था।