Prabhat Times
जालंधर। संत निरंकारी मंडल, नई दिल्ली के प्रधान भाईया गोबिंद सिंह जी निरंकारलीन हो गए हैं। भाईया गोबिंद सिंह जी की अंतिम शव यात्रा आज शनिवार दोपहर 3.30 बजे उनके जालंधर कुंज, कपूरथला रोड़ स्थित निवास से चलेगी और उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद 4 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट, जालंधर में किया जाएगा।
भाईया गोबिंद सिंह जी के बेटे उजागरपाल सिंह पाली ने बताया कि भाईया गोबिंद सिंह जी दो दिन पहले ही जांलधर आए थे। शुक्रवार मध्यरात्रि के समय अचानक उनकी तबीयत खरीब हुई और ह्रदयगति रूकने से तड़के 3.20 पर देहांत हो गया।
संत निरंकारी मंडल, ब्रांच जालंधर के संयोजक द्वारा समूह साध संगत से अपील की है कि कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाईंस के मुताबिक सभी अपने घर में रह कर ही सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज आगे अरदास करें और परिवार को आर्शीवाद दें।
ये भी पढ़ें