Prabhat Times

जालंधर: जालंधरियों को गोल्ड देने का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाले जीजा साला समेत तीन लोगों पर कमिश्नरेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक अब तक  करीब 63 लोगों के ब्यान दर्ज किए गए हैं।उक्त 63 लोगों के साथ लगभग 25 करोड़ की ठगी बताई गई है। पुलिस के मुताबिक अभी और भी लोग शिकायत लेकर आ रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले पी.पी.आर. माल में स्थित विज़ कंपनी के संचालक व कर्मचारी दफ्तर बंद करके फरार हो गए थे। कंपनी में इनवेस्ट करने वाले लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

दो दिन तक शहर के करीब 63 लोगों ने ब्यान कलमबद्ध करवाए। पुलिस का दावा है कि इन लोगों के साथ करीब 25 करोड़ की ठगी हुई है।

पुलिस ने जांच के पश्चात आज दोपहर बाद कंपनी के संचालक शिव विहार के रहने वाले रणजीत सिंह, हरदीप नगर के रहने वाले गगन दीप और कपूरथला के रहने वाले गुरमिंदर सिंह के खिलाफ धारा 420, 406 और 120 बी की धारा जोड़ी गई है।

सभी आरोपी ठगी का खुलासा होने के बाद से ही फरार हैं। ए.सी.पी. हरिन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि उक्त कंपनी में लोगों को ये झांसा दिया जाता था कि वे उनकी कंपनी में गोल्ड किट्टी में इनवेस्ट करें।

11 किश्त उपभोक्ता देगा और एक महीने की किश्त कंपनी की तरफ से डाल कर अंत में या तो पूरे पैसे मिलेंगे या फिर गोल्ड गिनी। ऐसे लुभावना वादे करके कंपनी में करोडो़ं की ठगी की थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें