नई दिल्ली (ब्यूरो): गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 25 ऐप्स को डिलीट कर दिया है। गूगल ने ये कदम साइबर सिक्योरिटी फर्म एविना (Evina) के अलर्ट किए जाने के बाद उठाया है, जिसमें बताया गया था कि इन ऐप्स में मैलवेयर है।

ऐप्स मैलवेयर के ज़रिए यूज़र्स के फेसबुक लॉगइन डिटेल का रिकॉर्ड रख रखी थीं। ऐसा वह तब कर रही थी, जब यूज़र फोन से फेसबुक लॉगइन करते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, ऐप के टोटल डाउनलोड 2 मिलियन हैं, यानी कि इसे 20 लाख बार डाउनलोड किया गया है।

इन ऐप्स में कई पॉपुलर ऐप्स भी मौजूद है, जिसमें फाइल मैनेजर, फ्लैशलाइट, वॉलपेपर मैनेजमेंट, स्क्रीनशॉट एडिटर और वेदर ऐप शामिल है।

आइए जानते हैं उन 25 ऐप्स के बारे में, जिसको लेकर साइबर सिक्योरिटी फर्म Evina ने अलर्ट किया है, और फौरन डिलीट करने की सलाह दी है…

ये हैं खतरनाक एप्प

  • Super Wallpapers Flashlight ( करीब 5 लाख डाउनलोड)
  • Padenatef ( करीब 5 लाख डाउनलोड)
  • Wallpaper Level (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Contour level wallpaper (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Iplayer और iwallpaper (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Video maker (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Color Wallpapers (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Pedometer (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Powerful Flashlight (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Super Bright Flashlight (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Super Flashlight (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Solitaire game (1 लाख से ज़्यादा डाउनलोड)
  • Accurate scanning of QR code (50 हज़ार के करीब डाउनलोड)
  • Classic card game (50 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Junk file cleaning (50 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Synthetic Z (50 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • File Manager (50 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Composite Z (50 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Screenshot capture (10 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Daily Horoscope Wallpapers (10 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Wuxia Reader (10 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Plus Weather (10 हज़ार के ज़्यादा डाउनलोड)
  • Anime Live Wallpaper (100 के करीब डाउनलोड)
  • iHealth step counter
  • Com.tyapp.fiction