Prabhat Times
नई दिल्ली। (gmail) अगर आपका गूगल पर अकाउंट है, तो आपको अलर्ट हो जाने की जरूरत है।गूगल 1 जून 2021 से नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है।
जिससे आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है। इस नई पॉलिसी के मुताबिक अगर यूजर्स का जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट दो साल से एक्टिव नहीं है…तो इन सभी अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा।

जानिए इसे रोकने के लिए आपको क्या करना है…

अगर आपको अपने जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट जारी रखना है तो आपको इन पर ज्यादा एक्टिव रहना होगा।
हालांकि यूजर का कंटेंट हटाने से पहले गूगल उसे इसकी जानकारी भी देगा।
अगर आप अपने अकाउंट को बंद होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर उसमें अपडेट करते रहना होगा।