Prabhat Times
बठिंडा। (GST on flour Trader in Punjab opposed the installation) पंजाब द्वारा खाद्य पदार्थों पर जी.एस.टी. दरें बढ़ाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। आटे पर जी.एस.टी. लगाए जाने के विरोध में पंजाब के बठिंडा शहर में एक व्यापारी ने अनोखा प्रदर्शन किया। व्यापारी ने खुद पर आटा डाल कर सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोला।
बता दें कि आज से कई वस्तुओं पर जी.एस.टी. दरों बढ़ाई गई है। इसमें 25 किलो से कम वज़न के पैक पर 5 प्रतिशत जी.एस.टी. लगाया गया है। आज से ये दरें लागू होने पर बठिंडा में व्यापारी का गुस्सा फूट पड़ा।
व्यापारी ने सुबह अपनी दुकान के बाहर ही अपने ऊपर आटा डाल लिया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारी द्वारा अचानक ये प्रदर्शन देख लोग हैरान हो गए। व्यापारी विजय कुमार ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार है कि आटे पर भी टैक्स लगा दिया गया है।
व्यापारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले समय में सब्जियां, गैस सिलेंडर, घरेलू उपभोग और खाना पीने की वस्तुएं मंहगी हो गई है। सरकार इन बढ़ती हुई कीमतों पर कंट्रोल कर जनता को राहत देने की बजाए उल्टा टैक्सों को और बौझ डाल रही है।
व्यापारी ने कहा कि सरकार के ये फैसले जनता के लिए आफत बनते जा रहे हैं। आम व्यक्ति सुबह आंख खुलते ही टैक्सों के बौझ तेल दबा हुआ महसूस कर रहा है। अब आटे पर भी सरकार ने टैक्स लगाकर आम जनता के साथ धोखा किया है।
बठिंडा का यह व्यापारी अपने ऊपर आटा डाल कर अकेला ही प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दिया। उसने कहा कि वह लोगों को जगा रहा है कि अपने हको  के लिए लड़ाई लड़ो।

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14