Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में दिन निकलती ही बड़ी घटना हुई। जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर में आज एक कोठी में आग लग गई। आग फैलने से रसोई में पड़ा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिस कारण घर का काफी नुकसान हुआ है। जोरदार धमाके से सारा ईलाका दहल गया। घटना में कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक कोठी नंबर 222 में सुबह अचानक गैस सिलैंडर फट गया। जोरदार धमाके से ईलाकावासी एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही फायर बिर्गेड मौके पर पहुंची और राहत कार्य किए।
कोठी मालिक विजय कुमार ने बताया आज सुबह 6 बजे के करीब उनकी रसोई से धुआ निकलता नजर आया। धुआं निकलते देख वह अपनी छत से पड़ोसी की छत पर आ गए और इतने में आग उनके घर में फैल गई। कुछ देर बाद रसोई में पड़ा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाई जिस कारण आग लगने से उनके घर का काफी नुकसान हुआ है।
थाना 6 के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया आज सुबह उन्हें कंट्रोल रूम से फोन आया था। गुरु तेग बहादुर नगर कोठी नंबर 223 में आग लग गई है वह तुरंत वहां पहुंचे और दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया विजय कुमार व्यक्ति की कोठी में बिजली की तारे और लकड़ी रिपेयर का काम चल रहा था दमकल विभाग के कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें