Prabhat Times
अमृतसर। (Hand Grenade Found In Amritsar) इस समय की बड़ी खबर गुरू नगरी अमृतसर से है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले अमृतसर के रणजीत एविन्यू ईलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर पहुंच कर हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज़ कर दिया गया है। लेकिन किसी भी स्थिति से निबटने के लिए अमृतसर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर के पॉश ईलाके रणजीत एविन्यू में सुबह सड़क किनारे पड़ी कुछ बोरियों में हैंड ग्रेनेड देखा गया। लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस में दी। सूचना मिलते ही डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर व पुलिस अधिकारियों की टीम, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा ईलाके सील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते द्वारा रेत की बोरियों से तुरंत हैंड ग्रेनेड को दबा दिया। बम निरोधक दस्ते ने हैंड ग्रेनेड जांच के दौरान डिफ्यूज़ कर दिया गया। पुलिस द्वारा ईलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। जांच की जा रही है कि ये जीवित हैंड ग्रेनेड यहां कैसे पहुंचा। अमृतसर मे हाई अलर्ट किया गया है। डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर का कहना है कि जांच की जा रही है। हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज़ कर दिया गया है और सुरक्षा के लिहाज़ से ईलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें