चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार हो गए हैं। वे मंगलवार दोपहर में अपने घर पर बाथरूम में फिसल गए। जिसके बाद उनकी जांघ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें इलाज के लिए मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल ले जाने की बात सामने आ रही है।

चींखने की आवाज पर दौड़े सुरक्षाकर्मी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को विज अपने शास्त्री कालोनी आवास पर थे। वह बाथरूम में गए थे कि अचानक पैर फिसल गया और चींखने की आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी तत्काल अंदर गए और उन्हें बाहर लेकर आए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई।

आला अधिकारी पहुंचे

सूचना मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी गृहमंत्री आवास पर पहुंचे। इसके बाद अनिल विज को अंबाला साहा हाई वे पर ‌स्थित सीलाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उनका एक्सरे करने के बाद फ्रैक्चर की बात कही है।

इसके बाद अनिल विज को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।