Prabhat Times
लुधियाना। (heavy rain alert in punjab for next 3 day imd issues orange alert) पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन से बारिश न होने या सिर्फ पॉकेट रेन होने के कारण उमस से लोग परेशान हो चुके हैं।
उमस के साथ-साथ बढ़ रहा तापमान भी चिंता बढ़ा रहा है। लेकिन जल्द ही इस मौसम से फिर राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

बीते कुछ दिनों से पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन का न्यूनतम तापमान मंगलवार सुबह 29-30 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।

वहीं अनुमान है कि मंगलवार शाम तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

सोमवार की बात करें तो पंजाब के कुछ इलाकों में पॉकेट रेन हुई थी, जिसके बाद से ही उमस ने लोगों को और तपाया।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने बुधवार के दिन पूरे उत्तर भारत में बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी उत्तर भारत में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
हालांकि यह ऑरेंज अलर्ट सिर्फ बुधवार के लिए है, लेकिन आने वाले 3-4 दिन मानसून पंजाब में सक्रिय रहने वाला है।

माझा और दोआबा में सुस्त है मानसून

पूरे भारत में मानसून के कारण कहीं जलभराव तो कहीं बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, लेकिन पंजाब में मानसून काफी सुस्त है।
मालवा में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन दोआबा और माझा में मानसून पूरी तरह सुस्त है। लुधियाना व पटियाला में बारिश 150 एमएम का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि जालंधर व अमृतसर में 70 एमएम के करीब बारिश दर्ज की गई है।

पंजाब के विभिन्न शहरों में आज रहेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बदलाव बुधवार से देखने को मिल रहा है, लेकिन मंगलवार को गर्मी पूरा दिन सताने वाली है।
अमृतसर – न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान।
जालंधर – न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
लुधियाना – न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 29 डिग्री दर्ज। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान।
पटियाला – न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 29.6 डिग्री दर्ज। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14