Prabhat Times
जालंधर। कुछ दिन पहले जहरीली वस्तु निगल लेने के कारण अस्पताल में दाखिल हुए बत्तरा पैलेस के हीरा बत्तरा की हालत मे सुधार हुआ है।
करीब 5 दिन तक उपाचारधीन रहने के पश्चात हीरा बत्तरा को आज अस्पताल डाक्टरों ने ब्यान देने के लिए फिट बताया है।
इस बारे में थाना नम्बर 2 की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि बीते शनिवार को हीरा बत्तरा ने जहरीली वस्तु निगल ली थी। हीरा बत्तरा को प्राईवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया था।
लेकिन हीरा बत्तरा स्वस्थ न होने के कारण थाना नम्बर 2 की पुलिस ब्यान नहीं ले पाई थी। पुलिस ने बताया था कि घटना के पीछे घरेलू प्रोपर्टी विवाद है।
आज दोपहर को अस्पताल डाक्टरों ने मैडीकल चैकअप के हीरा बत्तरा को स्वस्थ बताया है।
हीरा बत्तरा के स्वस्थ होने की जानकारी पुलिस को दी गई है। उधर, थाना नम्बर 2 के अडीशनल एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह का कहना है कि फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है।
अस्पताल से जानकारी मिलने पर पुलिस की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उधर, हीरा बत्तरा ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि अब वे स्वस्थ हैं। घटना के बारे में पूछने पर हीरा बत्तरा ने बताया कि पहले वे पुलिस को ब्यान देंगे।
उसके पश्चात ही कुछ कहेंगे। संभावना है कि आज शाम तक हीरा बत्तरा के ब्यान कलमबद्ध होगे और घटना के सही कारण सामने आएंगे।