जालंधर (ब्यूरो): नशा तस्करों के खिलाफ जिला कपूरथला पुलिस की मुहिम जारी है। पंजाब पुलिस के अनुभवी एस.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों व उनकी टीम ने पंजाब के दो प्रमुख तस्करों को राज्यस्थान से खोज निकाला है। आरोपियों से 1 किलो हैरोईन तथा लाखों की ड्रग मनी बरामद की है।

एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाई गई मुहिम के अर्तगत एस.पी. विशालजीत सिंह, डी.एस.पी. सुरिन्द्र चांद, सी.आई.ए. इंस्पेक्टर बलविन्द्र पाल सिंह द्वारा ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था।

इसी बीच पता चला कि पंजाब के दो प्रमुख तस्कर सर्वजीत सिंह लोगा वासी महताबगढ़, कपूरथला तथा उसका साथी वरूण वासी सरपंच कालोनी, करतारपुर राज्यस्थान में छिपे हुए हैं।

सूचना मिलते ही योजनाबद्ध ढंग से आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया और दोनो को राज्यस्थान के जयपुर ईलाके से काबू कर लिया गया।

एस.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनो तस्करों की निशानदेही पर एक किलो हैरोईन तथा लाखों की ड्रग मनी बरामद की है।

एस.पी. मनप्रीत ने बताया कि आरोपी पहले से ही पुलिस ने ड्रग केस में वांछित था। इससे पहले पुलिस द्वारा आरोपी की साथी महिला संजना शर्मा से करीब 9 लाख रूपए की ड्रग मनी से बनाई गई ज्यूलरी बरामद कर चुकी है।

ये भी पढ़ें