अमृतसर (ब्यूरो): हैरोईन तस्करी में नामजद पेशेवर तस्कर को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से लाखों रूपए की हैरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू के कुख्यात तस्कर रणजीत सिंह चीता के सम्पर्क में होने के भी प्रमाण पुलिस को मिल रहे हैं।

अमृतसर के डी.सी.पी. मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि मार्च महीने में पुलिस ने हरप्रीत सिंह की पत्नी सादगी को गिरफ्तार कर 500 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। इसके पश्चात हरप्रीत का करिंदा सोहन लाल तथा उसका साला मनजीत सिंह को भी हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

डी.सी.पी. मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि हैरोइन तस्करी के केसो में हरप्रीत सिंह फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए ए.डी.सी.पी. जुगराज सिंह, ए.सी.पी. पलविन्द्र सिंह तथा सी.आई.ए. इंस्पैक्टर सुखविन्द्र सिंह द्वारा स्पैशल आप्रेशन के दौरान हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से 280 ग्राम हैरोईन बरामद की गई।

डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वे फरारी के दौरान किन लोगों के सम्पर्क में रहा। उसके खिलाफ तरनतारन एरिया में भी तस्करी के कई केस दर्ज हैं। डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में तथ्य सामने आ रहे हैं कि हरप्रीत के कुख्यात तस्कर रणजीत सिंह चीता के साथ भी संबंधों से इंकार नहीं किया जा सकता।

डी.सी.पी. मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी तस्कर हरप्रीत के पारिवारिक सदस्य भी तस्कर करते हैं। उसकी पत्नी, साला और भाई भी इस धंधे में लिप्त हैं।  इस संबंध में गहराई से पूछताछ की जा रही है। ड्रग तस्करो का नैटवर्क ब्रेक करने के लिए जांच की जा रही है।