Prabhat Times
जालंधर(heroine) पंजाब के जालंधर देहात पुलिस के बड़ी सफलता मिली है। बार्डर एरिया से लाई गई 55 करोड़ की हैरोईन जालंधर देहात पुलिस ने ज़ब्त कर ली।
पुलिस ने 4 तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 11 किलो हैरोईन, ड्रग मनी 11.25 लाख रूपए नकद बरामद किए हैं।
जालंधर देहात के एस.एस.पी. संदीप गर्ग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हैरोईन लेकर जालंधर एरिया से गुजर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में डी.एस.पी. वरिन्द्रपाल, थाना शाहकोट के एस.एच.ओ. सुरिन्द्र व उनकी टीम ने मामले की जांच योजनाबद्ध ढंग से शुरू की।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार तस्कर हरजिन्द्रपाल, रणजीत सिंह, संजीव मिंटू, किशन सिंह उर्फ दौलत चारों वासी फिरोज़पुर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से मौके पर 11 किलो हैरोईन ड्रग मनी के 11.25 लाख रूपए बरामद किए। एस.एस.पी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच मे खुलासा हुआ है कि आरोपी बार्डर एरिया से हैरोईन लाए थे।
ये लोग राज्य तथा राज्य के बाहर तस्करों में सप्लाई देने जा रहे थे। आरोपियों से उनके नैटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। बरामद 11 किलो हैरोईन की कीमत अंर्ताष्ट्रीय मार्किट में 55 करो़ड रूपए आंकी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तस्करों का एक बड़ा नैटवर्क ब्रेक हुआ है। जल्द ही और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।