जालंधर (ब्यूरो): निष्ठा और कर्मठता को लेकर प्रदेश भाजपा की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता नवल किशोर कंबोज के बेटे हनी कंबोज को जिला भाजपा की नवनियुक्त टीम में सचिव का पद दिया गया है।

पिछले कई सालों से पिता के मार्गदर्शन पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के मुताबिक जनता की सेवा में जुटे हनी कंबोज युवा मोर्चा में भी प्रदेश सचिव के पद पर बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं।

एडवोकेट हनी कंबोज शुरू से ही तेज तर्रार तथा जनहित में मुद्दे उठाते रहे हैं। पार्टी की नीतियों पर हर पल डट कर काम करने वाले हनी कंबोज के प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण आज वे जिला भाजपा की टीम में अपनी जगह बना पाए।

हर पल युवाओं के हितों के मुद्दे सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहने वाले हनी कंबोज ने संपर्क करने पर बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा व अन्य पार्टी नेताओँ ने उन पर जो विश्वास दिखाया है वे उसे कायम रखने के लिए दिन रात पार्टी की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।हर समय युवाओं को आगे लाने के लिए प्रेरित करने वाले युवा एडवोकेट हनी कंबोज शुरू से ही पब्लिक इंट्रस्ट में मुद्दे उठाते रहे हैं। चाहे हिंदू देवी देवताओँ पर अभद्र टिप्पणी का मुद्दा हो या फिर विदेशों मे फंसे भारतीयों का मसला, या फिर शहर के विकास का मुद्दा, हर मुद्दे पर एडवोकेट हनी कंबोज ने पब्लिक हित में ही काम किया है।

युवाओं में है जोड़दार पकड़

हनी कंबोज की नियुक्ति से शहर के युवा वर्ग में पार्टी की तरफ़ ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्ञात है कि युवा नेता हनी कंबोज की युवाओं में अच्छी पकड़ है व पार्टी कार्यक्रमों में हज़ारों युवाओं की भीड़ कई बार उनके साथ देखने को मिली है जालंधर में बड़े स्तर पर युवा उनके साथ जुड़े हुए हैं जिस कारण पार्टी ने भाजपा सचिव बनाकर युवाओं को आकर्षित का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें