Prabhat Times
होशियारपुर। विजीलैंस ब्यूरो ने आज  जिला होशियारपुर के थानेदार को 4 हज़ार रपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौके पर रिश्वत की राशि बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक होशियारपुर निवासी दीपक ने विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत दी थी कि होशियारपुर के सिटी थाना में तैनात ए.एस.आई. दविन्द्र द्वारा उसे दढ़ा सट्टा के केस में नामजद करने तथा चालान अदालत मे देने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।
उसे धमकाया जा रहा है कि उसे 4 हज़ार रूपए दे नहीं तो केस दर्ज कर दिया जाएगा। विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा मामले की जांच होशियारपुर के डी.एस.पी. विजीलैंस निरंजन सिंह को सौंपी गई।
विजीलैंस ब्यूरो द्वारा लगाए गए ट्रैप मे आज जब दीपक ने थानेदार दविन्द्र को 4 हज़ार रूपए दिए तो विजीलैंस ब्यूरो ने उसे काबू कर लिया।
डी.एस.पी. निरंजन सिंह ने बताया कि जांच में तथ्य सामने आए कि शिकायतकर्ता दीपक के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।
थानेदार दविन्द्र ने 2 सितंबर को दढ़ा सट्टा के आरोप मे एक केस दर्ज किया था। उस केस में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ का एक झूठा पत्र लिख कर उसमें में दीपक का नाम लिख दिया।
इसी बात पर थानेदार द्वारा दीपक को डराया जा रहा था कि उक्त दढ़ा सट्टा केस में उसे नामजद करके चालान अदालत में दे देगा।
डी.एस.पी. निरंजन सिंह ने बताया कि आरोपी थानेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट की विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।