Prabhat Times
लुधियाना। (house collapsed in bhaura village of ludhiana) पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाईपास नजदीक गांव भौरा में आज सुबह करीब 4.30 बजे एक घर की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि छत गार्डर बाला से बनी थी। लंबे समय से छत कमजोर चल रही थी।
कल देर रात हुई बरसात के कारण छत में नमी पड़ गई, जिस कारण आज सुबह 4:30 बजे के करीब छत गिर गई। बताया जा रहा है कि ये परिवार किराए के मकान में रह रहा था।
कमरे में सो रहे लोग नीचे दब गए। चिखने-चिल्लाने की आवाज पर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। इलाके के लोगों ने जैसे-तैसे करके घर का गेट तोड़ कर लोगों को कमरे से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि कमरे में कुल 6 लोग सौ रहे थे। 2 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 अन्य परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया। गया। मरने वालों में एक 2 वर्षीय बच्ची दिव्या और ननकू नाम का युवक है।

पिछले महीने मनाया था दिव्या का जन्म दिवस

सिविल हॉस्पिटल में उपचाराधीन विजय ने बताया कि वह बैटरी वाला रिक्शा चलाता है। उसकी 3 बेटियां थी। मरने वाली दिव्य सबसे छोटी थी। अभी 14 मई पिछले महीने ही दिव्या का पूरे परिवार ने जन्म दिवस मनाया था।
विजय ने बताया कि उसकी बेटी नंदनी और रोशनी भी घायल हैं। मरने वाला ननकू किसी प्राइवेट फैक्ट्री में कपड़े वाशिंग का काम करता था। ननकू के दो बेटियां है। वहीं ननकू की पत्नी प्रेग्नेंट है।

लंबे समय से छत की हालत थी जर्जर

घायल विजय ने बताया कि जिस कमरे में वह रहता है वह छत लंबे समय से जर्जर थी।
मकान मालिक मनी व सनी को कई बार कहा कि छत गिरने वाली है इसे सही करवा दें, लेकिन मकान मालिक ने उनकी एक बात न सुनी।
इसके बाद आज थोड़ी से बरसात ने उनकी परिवार को बिखेर कर रख दिया। जब छत्त गिरी तो बहुत जोर से धमाका हुआ और वह सब लोग बेसुध हो गए।
वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक घायलों के एक्सरे किए जाएंगे ताकि पता चल सके कि गंभीर चोट किस-किस को आई है।
दूसरी तरफ बच्ची दिव्या और ननकू के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
ननकू की पत्नी को भी परिवार ने सूचित कर दिया है। उनके आने का बाद शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें