चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस द्वारा अब राज्य के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपने चपेट में ले लिया है।

आज सुबह की बड़ी खबर चंडीगढ़ से है। पंजाब के पंचायती विभाग के डायरेक्टर विपुल उज्जवल की कोरोना रिपोर्ट पोज़िटिव मिली है।

बीते दिन ही डायरेक्टर द्वारा विभागीय मंत्री तृप्त राजेन्द्र बाजवा के साथ बैठक हुई थी। जिनमें और भी आई.ए.एस. और पी.सी.एस. अधिकारी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि अब मंत्री श्री बाजवा और बैठक में मौजूद दो आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। पता चला है कि आई.ए.एस. अधिकारी विपुल उज्जवल की पत्नी एवं रोपड़ की डी.सी. सोनाली गिरी की भी रिपोर्ट पोज़िटिव आई थी।

ये भी पढ़ें