चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब सरकार द्वारा आज रात बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार द्वारा आज रात 29 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों मे जालंधर के डी.सी. वीरेन्द्र कुमार शर्मा को लुधियाना ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि फिरोज़पुर के डी.सी. कुलवंत सिंह को तरनतारन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नवांशहर के डी.सी. समेत कई राज्य के कइ जिलों में भारी फेरबदल किया गया है। लुधियाना के डी.सी. घनश्याम थौरी को जालंधर में डी.सी. लगाया गया है। जालंधर के निगमायुक्त दीपर्वा लाकड़ा का भी तबादला कर दिया गया है।

पढ़ें लिस्ट