चंडीगढ़ (ब्यूरो): महिला आई.ए.एस. अधिकारी विनी महाजन को पंजाब के मुख्य सचिव का पद दिया गया है। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की पत्नी श्रीमति विनी महाजन रातों रात ही मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त नहीं हुई। इसके पीछे बेहद लंबी जद्दोजहद चल रही थी।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब के मुख्‍य सचिव पद के लिए प्रमुख दावेदार तीन अधिकारियों में विनी महाजन केे अतिरिक्‍त विश्‍वजीत खन्‍ना और के.बी.एस. सिद्धू दावेदारों में शामिल रहे। बात वरिष्‍ठता की करें तो के.बी.एस. सिद्धू सबसे ऊपर और विनी महाजन दूसरे नंबर पर थीं।

विनी महाजन को राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का समर्थन मिलने की चर्चाएं थीं। दूसरी ओर सिद्धू को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का समर्थन होने की बात कही जा रही थीे।

लेकिन आखिर पंजाब से लेकर केंद्र तक अच्छी खासी पहचान और प्रभाव रखने वाली श्रीमति विनी महाजन को मुख्य सचिव पद दे दिया गया।

रिटायरमेंट से पहले हटाए गए करण अवतार सिंह

पंजाब के मुख्‍य महासचिव करण अवतार सिंह को उनके रिटायरमेंट से पहले ही हटा दिया गया। करण अवता सिंह की रिटायरमेंट 31 अगस्त बताई गई है।

पहले संभावना जताई जा रही थी कि रिटायरमेंट तक उनका कार्यकाल चलेगा।लेकिन पिछले दिनों पंजाब में हुए जब्रदस्त हंगामे के बाद ये फैसला उनकी रिटायरमेंट से पहले आ गया।

विनी महाजन पंजाब में पहली महिला मुख्य सचिव

1987 बैच की आई.ए.एस. विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्‍य सचिव हैं। यह पहला मौका है कि एक साथ दो सीनियर अफसर दंपती राज्य के दोनों प्रमुख पोस्ट पर है। विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता पंजाब के डीजीपी हैं।

विनी महाजन के पास कार्मिक और विजिलेंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार भी रहेगा। विनी महाजन इस समय उद्योग विभाग में अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव के पद पर थीं। उद्योग विभाग में अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव के पद के बारे में बाद में आदेश जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें