जालंधर (ब्यूरो): कोरोनो वायरस फैलने से रोकने के लिए राज्य भर में चल रह कर्फ्यू के दौरान पुलिस व प्रशासन दिन रात डियूटी पर है।

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें लगातार कर्फ्यू पालन करने के साथ-साथ लोगों की सेवा में भी जुटी हुई है।

जालंधर देहात के अंर्तगत आते गांवो, कस्बों का हाल जानने के लिए आई.जी. नौनिहाल सिंह, पुलिस जिला जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने आज भोगपुर, किशनगढ़, आदमपुर, जंडू सिंघा, अलावलपुर व आसपास के दर्जनों गांवो का दौरा किया।

आई.जी. नोनिहाल सिंह और एस.एस.पी. नवजोत माहल ने एरिया के गांवो के लोगों से बातचीत तो की ही साथ ही उनकी सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में दिन रात जुटे पुलिस कर्मचारियों से बात कर उनका मोरॉल बूस्ट किया।

आई.जी. व एस.एस.पी. ने कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए डियूटी के साथ साथ अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस फोर्स को आज अधिकारियों द्वारा मास्क, ग्लब्ज़, सैनीटाईज़र इत्यादि भी उपलब्ध करवाए गए।एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों तथा डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस जिला जालंधर देहात में 1532 अधिकारी व कर्मचारी दिन रात डियूटी कर रहे हैं।

सभी अधिकारी व कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के साथ साथ उन्हे रोजाना खाने पीने तथा हर जरूरत की वस्तु उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रहे हैं।

एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि आज पुलिस द्वारा 10500 खाने के पैकेट तथा 3216 राशन किट लोगों में वितरित की गई हैं।

एस.एस.पी. माहल ने सभी से सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने की अपील की है।