Prabhat Times

जालंधर।  (In the incident of assault in Jalandhar, SP Injured) इस समय की बड़ी खबर जालंधर के गांव लद्देवाली से है। लद्देवाली गांव को कालोनी में कुछ लोगों ने कमिश्नरेट जालंधर मे तैनात ए.डी.सी.पी. सिटी-2 अश्वनी कुमार व उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया है। घटना में ए.डी.सी.पी. अश्वनी कुमार व उनके साथ धर्मपाल, रोहित के घायल होने की सूचना है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के मुताबिक एडीसीपी सिटी-2 अश्वनी कुमार लद्देवाली गांव की कालोनी पंजाब एविन्यू में रहते हैं। आज रात वह अपने दोस्तों के साथ कहीं गए हुए थे। रात के समय उनके जानकार धर्मपाल, रोहित उन्हें घर छोड़ने के लिए गए। कालोनी में ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कालोनी में ही मौजूद कुछ लोगों ने एडीसीपी अश्वनी कुमार व उनके दोस्त धर्मपाल, रोहित पर हमला कर दिया। हमले में एडीसीपी अश्वनी कुमार समेत तीनों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट का पता चलते ही एडीसीपी अश्वनी कुमार के गनमैन उनके घर से भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव किया।
पता चला है कि अश्वनी कुमार की आंख में गहरी चोट होने के कारण पहले उन्हें आंखो के अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें