Prabhat Times
जालंधर। (inner wheel club organized tree plantation camp) समाज सेवी संस्था इनर व्हील क्लब द्वारा समाज सेवा का अभियान जारी है। इनर व्हील क्लब जालंधर वैस्ट की प्रधान मोनीषा सिक्का के नेतृत्व में स्टेट पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट में ट्री-प्लांटेशन, सरवाइकल वेक्सीनेशन कैंप तथा जरूरतमंद लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद की गई। इस कैंप में रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट का भी सहयोग रहा।
इनर व्हील क्लब जालंधर वेस्ट की प्रधान मोनीषा सिक्का, सचिव अनिता पबला द्वारा स्टेट पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट में कैंप लगाए गए।
क्लब प्रधान मोनीषा सिक्का ने बताया कि ट्री-प्लांटेशन के दौरान क्लब द्वारा हर्बल के लगभग 60 पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त सरवाइकल कैंसर वेक्सीनेशन कैंप में 53 लड़कियों को फ्री वेक्सीन दी गई।
मोनीषा सिक्का ने बताया कि इसके अतिरिक्त क्लब द्वारा जरूरतमंद लड़कियों की शादी के लिए क्लब द्वारा एक लड़की को आर्थिक सहायता दी गई।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14