कपूरथला (ब्यूरो): पंजाब के जिला कपूरथला से बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अरविन्दर जीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविन्द का एक दोस्त प्रदीप जख्मी हुआ है। कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने थानेदार परमजीत सिंह व उसके साथी मंगू वासी लखन के पड्डे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक विवाद रोड़ रेस को लेकर हुआ बताया जा रहा है। मृतक कबड्डी खिलाड़ी अरविन्दर के दोस्त प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वे कार में लखन के पड्डे की तरफ जा रहे थे रास्ते में एक कार खड़ी थी। जिसके पीछे पर्दा लगा था, शक होने पर गाड़ी उसके पीछे लगाई गई।

लेकिन कार चालक ने गाड़ी भगा दी और आगे जाकर रोक ली। अरविन्दर अपनी कार से उतरा ही था कि दूसरी कार मे सवार परमजीत सिंह व उसके साथियों ने अरविन्दर पर गोली चला दी। अरविन्दर गंभीर घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल में मृत करार दिया गया।

पुलिस ने थानेदार परमजीत सिंह व उसके दोस्त मंगू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जिला कपूरथला के एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि थाेनदार परमजीत सिंह और उसके साथी मंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है।