फिरोजपुर (ब्यूरो): वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे डीएसपी निरलेप सिंह का सोमवार को अमृतसर में निधन हो गया। वह फिरोजपुर में डीएसपी डिटेक्टिव के पद पर तैनात थे।पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार थे और छुट्टी पर चल रहे थे। निरलेप सिंह मूलरूप से गुरदासपुर के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार अमृतसर में सैटल है।

निरलेप सिंह के निधन की सूचना के बाद उनके घर पर शोक संवेदना जताने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों व गण्यमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।