Prabhat Times

जालंधर। (IPS Inderbir Singh, DIG Ferozpur range) फिरोजपुर रेंज के डी.आई.जी. इन्द्रबीर सिंह को डिटेन किए जाने की खबर गल्त निकली। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

डी.आई.जी. इन्द्रबीर सिंह ने कहा है कि कुछ लोगों ने भ्रामक प्रचार किया है। उन्हें कहीं डिटेन नहीं किया गया, वे अपने घर पर हैं। उन्हें सोची समझी साजिश के चलते बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि कुछ देर पहले पुलिस हल्कों में खबर तेजी से फैल गई कि डी.आई.जी. इन्द्रबीर सिंह को डिटेन किया गया है। इस बारे में संपर्क करने पर डी.आई.जी. इन्द्रबीर सिंह ने इस बात को गल्त और निराधार बताया है।

डी.आई.जी. इन्द्रबीर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बिना वजह भ्रामक प्रचार करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। वे अपने घर पर मौजूद हैं।

डी.आई.जी. इन्द्रबीर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। डीआईजी ने कहा कि उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी राए लेकर लीगल एक्शन लेंगे।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

10 लाख रिश्वत लेने के आरोप में डी.एस.पी. गिरफ्तार

ये भी पढ़ें