Prabhat Times
चंडीगढ़। (IPS Iqbal Preet Sahota DGP Punjab) पंजाब के डी.जी.पी. पद को लेकर चल रही भागदौड़ आज खत्म हो गई। पंजाब के सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा 1988 बैच के आई.पी.एस. ईकबालप्रीत सिंह सहोता को पंजाब का नया डी.जी.पी. नियुक्त किया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता की जगह पर आई.पी.एस. ईकबालप्रीत सहोता को डी.जी.पी. का चार्ज दिया गया है।
बता दें कि ईकबालप्रीत सहोता को पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की जगह तैनात किया गया है। चरणजीत चन्नी के सी.एम. बनने के बाद से पंजाब में हर स्तर पर फेरबदल चल रहा है।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने छुट्टी

बता दें कि आज सुबह ही खबर आई कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्‍ता ने एक माह का अवकाश मांगा है। इस संबंध उन्‍होंने आवेदन भी दे दिया है। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति भी चाहते हैं। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार के गठन के बाद से पंजाब के डीजीपी को हटाने की चर्चाएं चल रही हैं। इससे पहले राज्‍य की मुख्‍य सचिव को बदला जा चुका है।

ये भी पढ़ें