जालंधर (ब्यूरो): IPS रवि कुमार ने जालंधर देहात में बतौर एस.पी. मुख्यालय चार्ज संभाल लिया है। आई.पी.एस. रवि कुमार इससे पहले ए.एस.पी. जिला रोपड़ में तैनात रहे। बीते दिन हुए तबादलों में सरकार द्वारा उन्हे पदौन्नत कर एस.पी. बनाया गया।

जालंधर देहात में आई.पी.एस. रवि कुमार की बतौर एस.पी. मुख्यालय पहली पोस्टिंग है। 2016 बैच के आई.पी.एस. रवि कुमार ने विशेष बातचीत में कहा कि उनका मानना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा क्राईम फ्री प्रशासन के लिए जरूरी है कि पुलिस और पब्लिक के बीच परस्पर सहयोग हो। पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना संबंध होने चाहिए। एकजुटता और सहयोग से ही अपराध को रोका जा सकता है।

एस.पी. रवि कुमार का कहना है कि उनका लक्ष्य यही रहेगा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ हो तथा आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास। आई.पी.एस. रवि कुमार ने बताया कि जालंधर में उनकी पहली पोस्टिंग है। यहां के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से काम करेंगे।