Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में बड़ी वारदात हुई है। शाम के समय शहर के पॉश ईलाके जे.पी. नगर में टाईल्ज़ कारोबारी से पर फायर करके लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गए है। राहत की बात ये है कि गोली किसी के नहीं लगी। सूुचना मिलते ही ए.सी.पी. पलविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
गगन टाइल्ज़ के मालिक गगन अरोड़ा ने बताया कि उनकी गुलाब देवी अस्पताल रोड़ पर टाईल्ज़ की फैक्ट्री है। आज शाम करीब 7.30 बजे वे फैक्ट्री से घर लौटे थे। अभी उन्होने गाड़ी खड़ी ही की थी कि मोटर साईकल पर आए लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। गगन अरोड़ा ने बताया कि एक लुटेरे ने गन प्वाईंट पर लिया और बैगन छीनने की कोशिश की।
उन्होने विरोध किया तो अचानक लुटेरों ने फायर कर दिया और बैग लूट कर फरार हो गए। फायरिंग और लूट की सूचना से पॉश कालोनी जे.पी. नगर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
पुलिस का कहना है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। जिन्हें पता था कि गगन अरोड़ा इस समय फैक्ट्री से घर लौटते हैं। चर्चा है कि बैग में करीब 5 लाख रूपए और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवाए जा रहे हैं। सी.सी.टी.वी. फुटेज से पुलिस को सुराग मिलने का संभावना है।

ये भी पढ़ें