जालंधर (ब्यूरो): पुलिस ने बस्तीयात ईलाके में बड़ी रेड की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्तीयात के कोट सद्दीक ईलाके में जुआ चल रहा है। ए.सी.पी. वैस्ट बलजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की है।पुलिस ने जुआ खेल रहे भाजपा नेता शीतल अंगुराल समेत 10 लोगों को काबू किया है। पुलिस का कहना है कि मौके से हज़ारों रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाना ले आई है।

ए.सी.पी. बलजिन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जांच की जा रही है कि ये लोग कर्फ्यु के दौरान इकट्ठे कैसे हुए।

उधर, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शीतल अंगुराल ने धक्केशाही का आरोप लगाया है। शीतल का आरोप है कि उसे राजनीतिक रंजिश के कारण फंसाया जा रहा है। शीतल ने निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

4 लोग बैठे थे। गेट खुले थे। हम चार लोग अलग बैठे हुए थे। अगर मेरा कसूर निकला तो सुसाईड करूंगा। चार दोस्त बैठे थे। सिलेंडर लेना है। गैस वाले को फोन किया तो 5 मिन्ट बाद पुलिस आ गई।

शीतल अंगुराल ने पुलिस पर सरेआम धक्केशाही करने का आरोप लगाया है। शीतल अंगुराल का कहना है कि किसी लीडर को खुश करने के लिए ये प्लानड रेड की गई है। शीतल अंगुराल ने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवाई जाए।

कुछ लोग अलग बैठे थे, जो पकड़े गए। वे उन्हे नहीं जानते। अगर कोई गल्त काम करते तो ताले लगाए होते। लेकिन दरवाजे खुले थेे। मेरी जेब में 8200 रूपए हैं। अगर जुआ खेलते तो इतने पैसे होते। किसी लीडर को खुश करने के लिए ये रेड की गई है।