Prabhat Times
जालंधर। जेल से पैरोल पर छूट कर आने के पश्चात हाईवे रॉबरी समेत कई खतरनाक वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह का जालंधर देहात पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके पासे 9 एम.एम. विदेसी पिस्तौल, कारतूस व देसी पिस्तौल बरामद किए हैं।
गिरोह का एक सदस्य फरार बताया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद किए गए विदेशी पिस्तौल के बारे में फरार लुटेरा ही बता सकता है। जालंधर देहात के एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भोगपुर एरिया मे कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सक्रिय हैं और वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
सूचना मिलने पर एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिह ढिल्लों के नेतृत्व मे डी.एस.पी. रंजीत सिंह बंदेशा, थाना भोगपुर के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ के एस.आई. सुरेन्द्र सिंह पर आधार टीम गठित की गई।

एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट डिज़ाईर कार को रोका। पुलिस नाके पर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि 2 आरोपियों को पुलिस टीम ने काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में पुपिन्द्र सिंह वासी हरशाछीना, अमृतसर, तथा पलविन्द्र उर्फ बब्बल वासी मरगिंदपुर तरनतारन शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 एम.एम. विदेशी पिस्तौर, कारतूस, 315 बोर देसी पिस्तौल, कारतूस, कार इत्यादि बरामद किए हैं। फरार आरोपी की पहचान सुखमनप्रीत वासी भुल्लर, लोपोके के रूप में हुई है।
एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा गिरोह के खिलाफ विभिन थानो मे अपराधिक केस दर्ज हैं। गिरफ्तार पुपिन्द्र सिंह को हत्या के केस मे 20 साल सजा हो चुकी है। वे कुछ दिन पहले पैरोल पर आया था। उसके बाद वापस जेल नहीं गया।
एक सवाल के जवाब मे एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि बरामद 9 एम.एम. पिस्तौल मेड ईन तुर्की है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रूपए होगी।
उन्होने बताया कि इस विदेशी पिस्तौल के बारे मे फरार आरोपी सुखमनप्रीत को पता है कि ये पिस्तौल वो कहां से लाया। सुखमन की गिरफ्तारी के बाद और वारदातें हल होने की संभावना है।
एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि इस लुटेरा गैंग द्वारा हाईवे पर कार लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।
इसके अतिरिक्त कुछ समय पहले ही पैट्रोल पंप लूटने की साजिश कर रहे थे, लेकिन वे वारदात को अंजाम नहीं दे पाए।
अमृतसर ईलाके में एक आर.एम.पी. डाक्टर से लूट, तथा फायरिंग की वारदात में भी ये अपराधी नामजद है। अपराधी पुपिन्द्र के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट के 6 के दर्ज हैं।