जालंधर (ब्यूरो): कोविड 19 की महामारी से जनता को बचाने के लिए पुरी तनदेही के साथ जनता की सेवा में जुटे पुलिस कर्मचारियों को मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारी भी लगातार फील्ड में हैं।पुलिस अधिकारी सिर्फ लोगो को बचाने के लिए योजनाएं ही नहीं बना रहे, बल्कि समय समय पर कर्मचारियों को मिलकर उनका मनोबल बड़ा रहे हैं।

जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवजोत माहल के नेतृत्व में जालंधर देहात की पुलिस फोर्स दिन रात एक किए हुए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ लोगों की जान माल की सुरक्षा तथा उन्हे मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में जालंधर देहात पुलिस अग्रणी पंक्ति में काम कर रही है। एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि जालंधर देहात की पुलिस फोर्स 24 घण्टे डियूटी कर रही है। सभी अधिकारी भी लगातार फील्ड में रहते हैं।

एस.एस.पी. नवजोत माहल के निर्देशों पर एस.पी. मुख्यालय रविन्द्रपाल सिंह संधू ने आज करतारपुर ईलाके में दौरा किया। एस.पी. रविन्द्रपाल संधू ने नाकों पर तैनात कर्मचारियों को मास्क, खाद्य पदार्थ, ग्लब्ज़ इत्यादि बांटे तथा उन्हे और तनदेही से डियूटी करने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ एस.पी. रविन्द्रपाल संधू ने गांवो में जाकर लोगों से बातचीत की और उनकी जरूरतें पूरी करने का आश्वासन दिया। एस.पी. संधू ने लोगों से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंह नियम का पालन करें और घरों में ही रहें। एस.पी. रविन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा कर्फ्यु नियमों का भी पालन किया जा रहा है। कर्फ्यु नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस द्वारा बीते 24 घण्टे में 423 केस दर्ज करके 581 लोगों को गिरफ्तारकिया है। साथ 131 वाहन ज़ब्त किए गए हैं।