Prabht Times
जालंधर। (Jalandhar Rural Police) भोले भाले लोगों को रूपए दौगुणा करने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के 6 सदस्यों को जालंधर देहात के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों से एक लाख रूपए भारतीय करंसी, नकली नोट व एक कार बरामद की है।
जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोराया एरिया में सक्रिय हैं जो कि लोगो को रूपए दोगुणा करने का झांसा देकर ठगी करते हैं। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. रणजीत सिंह बंदेशा के नेतृत्व में सी.आई.ए. इंचार्ज पुष्प बाली व ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए दीना नाथ चौधऱी, बलेश्वर राम, घन्हैया, रमेश चौधरी, अनूप शर्मा तथा अतुल बब्बर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से मौके पर कुल एक लाख रूपए भारतीय करंसी तथा चिल्ड्रन बैंक के नकली नोट तथा नोटों के साईज़ के बनाए गए खाली कागज़ बरामद किए गए।
एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इन शातिर ठगों द्वारा कई लोगों के साथ ठगी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में ठगी के बड़े मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें