Prabhat Times
जालंधर। कुछ दिन पहले जालंधर के लाल बाजार में ज्यूलर (Jeweller) के कर्मचारी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि कर्मचारी संजीत कुमार की मृत्यु आग से जल जाने के कारण नहीं बल्कि दम घुटने के कारण हुई थी। दम घुटने से पहले उसके साथ कुकर्म भी किया गया था।
पुलिस ने मृतक के दोस्त सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिन जालंधर के शेखां बाजार में स्थित बॉम्बे पर्स शॉप पर काम करता है।  बता दें कि दो दिन पहले जालंधर के लाल बाजार में ज्यूलर प्रदीप कुमार के कर्मचारी संजीत कुमार का शव उसके कमरे में जली हालत में मिला। कयास लगाए जाने लगे कि संजीत कुमार शराब और बीढ़ी का आदि था। संभवतः रात को नशे में ही बीड़ी जलाने के दौरान आग लग गई।
लेकिन पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में तथ्य सामने आए कि संजीत का शव पूरी तरह से नहीं जला था, उसने टी-शर्ट तो पहनी थी, लेकिन और कोई कपड़ा नहीं पहना था। वे अर्द्धनग्न हालत में था। शक होने पर मामले की जांच सी.आई.ए. स्टाफ और थाना नंबर 3 की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
जांच के दौरान घटनास्थल के निकट लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज में देखा कि रात करीब 2 बजे संजीत के कमरे से उसका दोस्त सचिन बाहर निकला है। पुलिस ने शेखां बाजार में बाम्बे पर्स शॉप पर काम करने वाले युवक सचिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में वारदात के अनछुए पहलूओं से पर्दा हट गया।
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक जांच में पता चला कि सचिन पहले भी संजीत के साथ उसके कमरे में बैठता था। और संजीत के साथ कुकर्म करता था। घटना की रात भी सचिन ने संजीत को ज्यादा शराब पिलाई और कुकर्म किया। इसी बीच संजीत बेहोश हो गया। सचिन उसने वहीं छोड़ दिया और कमरे में आग लगा दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें